क्या है इजरायल और फिलिस्तीन विवाद | Issue between Israel and Palestine Hindi
Hello दोस्तों , आज हम वर्तमान का सबसे चर्चित मुद्दा Israel vs Palestine के बारे में जानेंगे | वर्तमान में आपने हर News चैनल में गाजा पट्टी , हमास , इजरायल और फिलिस्तीन के बारे में सुना होगा | आज इस Article में जानेंगे कि आखिर यह -
इजरायल और फिलिस्तीन का विवाद क्या है ? (Conflict between Israel and Palestine in Hindi ?)
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच विवाद का कारण क्या है ? (What is the issue between Israel and Palestine with map in Hindi ?)
यह भी जानेंगे कि वर्तमान में इजरायल और फिलिस्तीन' झगड़ क्यों रहे है ? (Why Israel and Palestine are fighting in Hindi ? )
गाजा पट्टी , हमास आखिर है क्या (Hamas Kya hai?) ? (What is Gaza Patti and Hamas)
यह मुद्दा हमारे परीक्षा के नजरिये से भी बहुत Important है | यह mppsc pre unit-8 से सम्बंधित है और mains में भी पूछा जा सकता है | तो चलिए जानते है - Israel and Palestine history in hindi , Israel and Palestine का विवाद हिंदी में |
![]() |
History Issue Israel and Palestine Map Hindi |
इजरायल और फिलिस्तीन विवाद का इतिहास (History of Israel and Palestine) –
ईसाईयों के धर्मग्रन्थ बाइबिल में वर्तमान इजरायल वाले स्थान को यहूदियों के लिए बताया गया है, यही कारण है कि इजराइली (जो की यहूदी धर्म के है) लोग इसे अपना स्थान बताते है | वहीँ यदि फिलिस्तीनियों की बात की जाये तो वे वर्तमान इजरायल वाले स्थान को अपना मूल जन्म स्थान मानते है |
लगभग 72 ईसा पूर्व पहले इस स्थान पर रोम साम्राज्य ने कब्ज़ा कर लिया और यहाँ बसे यहूदियों को भगा दिया | इसके बाद यहूदी यूरोप और अमेरिका के इलाके में बस गए |
Anti-Semitiism –
इसका Hindi में अर्थ होता है – हिब्रू भाषा बोलने वाले यहूदी लोग | जब यहूदी भागकर दूसरी जगह चले गए तो उन्हें Anti-Semitism (एंटी -सेमिटिस्म) कहकर धिक्कारा जाता था | सभी मानते थे कि यहूदी बहुत चालाक है और किसी को भी धोखा दे सकते है | यहूदियों के प्रति , यह गलत बातें फैला दी गई थी |
David Star –
यहूदी लोगो को संसार में रहने के लिए बताना पड़ता था कि वह यहूदी है | इसके लिए उनकी वर्दी में One Star लगाना होता था , जिसे David Star कहते थे | इस Star से पता चलता था कि यह Anti-Semitism व्यक्ति है | पहचान छिपाने पर उनको सजा दी जाती थी |
- थिओडोर हर्जल पहले ऐसे व्यक्ति थे , जिन्होंने इजरायल की स्थापना के लिए कार्य किया | यहूदियों को मिलने वाली पीड़ा से तंग आकर हर्जल ने 1897 में स्विट्ज़रलैंड में जायनिस्ट कांग्रेस की स्थापना की | इसका प्रत्येक वर्ष वार्षिक सम्मेलन भी होता था |
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच विवाद का कारण क्या है ?
बालफोर समझौता -
- इजरायल की स्थापना का सबसे मुख्य समझौता यही है | सन 1914 में प्रथम विश्व युद्ध हुआ | ब्रिटिश शासन ने यहूदियों (जायनिस्ट कांग्रेस) से समझौता किया की यदि वे प्रथम विश्व युद्ध में उनका साथ देंगे तो यहूदियों को फिलिस्तीन वाले इलाके में बसाया जायेगा | इसके बाद यहूदियों को फिलिस्तीन में बसने में थोड़ी बहुत ही मदद की गई |
- हिटलर , जिसे क्रूर भी कहा जाता है | उसके नाजी संगठन ने 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लगभग 6 लाख यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया था | फलस्वरूप यहूदी सभी फिलिस्तीन इलाके में बसना चालू हो गए और यही सबसे बड़ी बजह बनी | फिलिस्तीनियों को अपने इलाके में बढती यहूदियों को संख्या परेशान करने लगी | और इस तरह इजरायल और फिलिस्तीन का विवाद प्रारंभ हुआ |
- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद फिलस्तीन और इजरायल का विवाद और बढ़ता गया | तब वहां ब्रिटिश शासन हुआ करता था | ब्रिटिश सत्ता को जब यह विवाद सुलझने की उम्मीद नहीं बची तो वो इसे संयुक्त राष्ट्र (UNO) के पास ले गया | जहाँ 1947 में संयुक्त राष्ट्र ने दो राष्ट्र बनाने की नीति को अपनाया |
- इस तरह इजरायल यहूदियों का राष्ट्र बना और फिलिस्तीन अलग राष्ट्र (अरब देश) बना | इसे इजरायल ने स्वीकार किया परन्तु फिलिस्तीन और अरब देशो ने इसे स्वीकार नहीं किया | 1948 में अंग्रेज इस पूरे इलाके को छोडकर चले गए फलस्वरूप यहूदियों का देश इजरायल अस्तित्व में आया |
- फिलिस्तीन वर्तमान west bank और गाजा पट्टी वाला इलाका कहलाता है |
आप इजरायल और फिलिस्तीन के इलाके को मानचित्र (Israel and Palestine Map Hindi) में देख सकते है –
![]() |
Israel Map |
इजरायल के युद्ध अन्य देशो के साथ -
संयुक्त राष्ट्र द्वारा इजरायल की घोषणा के बाद अरब देशो ने इजरायल पर हमला कर दिया | करीब 1 साल तक चले इस युद्ध के बाद 70 हजार फिलिस्तीनी विस्थापित हो गये | युद्ध विराम के बाद जॉर्डन और इजरायल के बीच सीमा निर्धारण होता है , जिसे Green line कहा जाता है |
1967 में अरब देशो ने इजरायल पर हमला किया , परन्तु इस बार मात्र 6 दिनों में ही इजरायल ने 6 अरब देशो को हरा दिया और साथ ही west bank और गाजा पट्टी के इलाके पर कब्ज़ा भी कर लिया | इस तरह इजरायल एक महाशक्ति बनकर उभरा , इसमें अमेरिका का पूरा हाथ बताया जाता है | बाद में फिलिस्तीनियों के लिए गाजा पट्टी लौटा दिया गया |
येरूशलेम को संयुक्त राष्ट्र ने अन्तराष्ट्रीय शहर घोषित किया था , परन्तु फिलिस्तीन और बाकि अरब देश ने इसका पूरा विरोध किया क्योंकि वह मुस्लिमो का धार्मिक आस्था का केंद्र था | 1967 के युद्ध के बाद इजरायल ने येरूशलेम को अपनी राजधानी घोषित किया |
West Bank Map Hindi -
![]() |
West Bank Map |
वर्तमान में अमेरिका येरूशलेम को ही इजरायल की इसकी राजधानी मानता है | वहीँ भारत की बात की जाये तो वह तेल अबीब को इजरायल की राजधानी मानता है |
येरूशलेम का महत्व –
येरूशलेम मुख्यतः धार्मिक आस्था का केंद्र है इसे निम्न बिन्दुओ के अनुसार समझा जा सकता है –
- यहाँ मुस्लिम मानते है - पैगम्बर मोहम्मद साहब जन्नत गए थे |
- ईसा मसीह को सूली पर यही चढ़ाया गया था |
- सेंट अब्राहम का स्थान है |
- West Wall यहूदियों का मंदिर है |
- अर्मेनिया के ईसाई की भी आस्था का केंद्र है |
![]() |
Jerushalem |
वर्तमान Israel and Palestine युद्ध का कारण -
इजरायल और फिलिस्तीन का विवाद मुख्यतः तो दो राष्ट्र को लेकर ही है | पर वर्तमान condition के कुछ तात्कालिक कारण यह है –
मदीना , मक्का , Al-Aqsa (अल-अक्सा) यह येरूशलेम की मुख्य मस्जिदे है , जो मुस्लिम धर्म का पवित्र स्थान मानी जाती है |
Al-Aqsa मस्जिद में फिलिस्तीनियों को पूजा करने का अधिकार है | वर्तमान में यहाँ पर फिलिस्तीनियों द्वारा इजरायल के विरुद्ध नारे बाजी की गई तथा प्रदर्शन किया जाने लगा | जिसके बाद मस्जिद के बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मियों द्वारा आंसू गैस छोड़ दी गई |
साथ ही 7 अक्टूबर 2023 में हमास संगठन द्वारा इजरायल के लोगो को बंदी बनाया गया था जिसके बाद से इजरायल हमास (गाजा) और हिजबुल्ला (लेबनान के दक्षिणी भाग में) नामक इन संगठनों के सफाया हेतु लगातार युद्ध कर रहा है और इनके लीडर्स को मार गिराए है ।
गाजा पट्टी , हमास आखिर है क्या (Hamas Kya hai?)
हमास एक संगठन है , जो की फिलिस्तीनी युवाओ का संगठन बताया जाता है , परन्तु इजरायल इसे एक आतंकवादी संगठन मानता है | आंसू गैस वाली घटना के बाद हमास के द्वारा गाजा पट्टी (जो की फिलिस्तीनियों का स्थान है) से इजरायल पर गोले दागे जाने लगे |
Gaza Strip (गाजा पट्टी) Map Hindi -
![]() |
Gaza Strip Map |
आयरन डोम –
यह इजरायल का ऐसा Anti-Missile सिस्टम है जो आती हुई Missile को हवा में ही नष्ट कर देता है | हमास द्वारा बरसाए गए Missile को इजरायल के आयरन डोम ने 90% हवा में ही समाप्त कर दिया | इजरायल ने गाजा पट्टी की सबसे बड़ी ईमारत को भी उड़ा दिया , क्योंकि वहां से हमास के द्वारा आतंकवादी गतिविधियाँ संचालित की जा रही थी |
भारत और अन्य देशों का Stand क्या है?
- इन सभी घटनाओ से और बढ़ते विवाद को देखकर पूरा विश्व दो भागो में बंट चुका है , कुछ इजरायल के समर्थन में है तो कुछ फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे है |
- चीन द्वारा इजरायल के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र की Emergency बैठक बुलाई है , परन्तु America ने अपना समर्थन इजरायल को दिया है |
- वहीँ भारत की बात की जाए तो भारत अपनी गुट निरपेक्षता नीति को अपनाता है , साथ ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाई गई दो राष्ट्रों की नीति अपनाने की बात कही है |
- पाकिस्तान और रूस ने फिलिस्तीन के समर्थन में बात कही है |
निष्कर्ष –
उपरोक्त दी गई जानकारी का यदि विश्लेषण किया जाये तो यह स्पष्ट है कि केवल एक देश को दोषी मानना गलत होगा | इसके विपरीत दोनों देशों को युद्ध का सहारा छोड़ शांति से बात स्थापित करनी चाहिए | कही न कही दो राष्ट्रों का सिद्धांत ही सही नजर आता है , ताकि विश्व में शांति व्यवस्था से ही विवाद को निपटाया जा सके | वर्तमान में मानव के समक्ष सबसे गंभीर परिस्थिति है , जो Corona महामारी बनकर आई है | विश्व के समस्त राष्ट्रों को साथ मिलकर इस महामारी के विरुद्ध युद्ध करना है |
आप अपने विचारो को Comment में लिखकर बता सकते है | यहाँ आपके विचार बहुत महत्त्व रखते है | यह Discussion आपके लिए अवश्य परीक्षा में उपयोगी साबित होगा | किसी भी विषय / मुद्दे पर आपका अपना stand होना चाहिए | आप अपना Stand जरुर Share करे Comment Box आपके लिए Open है |
mppsc की तैयारी को मजबूती देने के लिए आप हमारी वेबसाइट Mppsc Material से जुड़े रहिये |
Source – ZeeNews
MPPSC Current Affairs Hindi |For upsc , mppsc , all Exams Current hindi | Daily News Analysis Hindi | कर्रेंट अफेयर्स
यह भी पढ़ें - MPPSC kya hai -2023 में MPPSC Exam Pattern | Jobs and Salary
पोस्ट को ध्यान से पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद् | आप यहाँ अपनी टिप्पणी (Comment) दे सकते है |